Vijay Purush: Rajnath Singh (Hindi Biography Of Defence Minister Rajnath Singh)-Sheelwant Singh
Vijay Purush: Rajnath Singh (Hindi Biography Of Defence Minister Rajnath Singh)-Sheelwant Singh
Couldn't load pickup availability
Vijay Purush: Rajnath Singh (Hindi Biography Of Defence Minister Rajnath Singh)-Sheelwant Singh
About the Products:
इस पुस्तक में भारतीय राजनीति के रणनीतिकार राजनाथ सिंह के राजनीतिक जीवन के साथ सामाजिक जीवन, संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और देश में विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की विषयवस्तु को कालक्रमानुसार विस्तारपूर्वक परिचर्चा और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के पहले खंड में राजनाथ सिंह के सामाजिक और राजनीतिक जीवन की तथ्यात्मक, सूचनात्मक और विवरणात्मक परिचर्चा को समाहित किया गया है, जबकि दूसरे खंड में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृह एवं रक्षा मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों और नवाचार आधारित पहलुओं को बताया गया है। पुस्तक के तीसरे खंड में रक्षा, सुरक्षा और प्रतिरक्षा के क्षेत्र में रक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों और कार्यों का विवरण है, चतुर्थ खंड में संवैधानिक पदों पर रहते हुए समय-समय पर दिए गए राजनाथ जी के प्रमुख भाषणों के अंश तथा संसद में रखे गये विचारों को समाहित किया गया है, पाँचवें खंड में संसदीय क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों एवं जनजीवन पर उसके प्रभाव की विश्लेषणात्मक चर्चा की गई है, जबकि अंतिम खंड में राजनाथ सिंह जी के जीवन वृत्त और स्मृतियों को चित्रावली के रूप में समाहित किया गया है। इस पुस्तक में राजनाथ सिंह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और देश के समावेशी व सतत विकास हेतु विभिन्न वर्गों, क्षेत्रों में किये गये सामाजिक व आर्थिक कार्यों के साथ निर्णयों, नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों का व्यवस्थित ढंग से पूर्ण तटस्थ होकर बारीकी से अध्ययन व विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश के गतिमान कार्यों को प्रतिबिंबित करती है।
Language: Hindi
Page No: 324
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.
Share
